शामली, जून 18 -- उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीमा विवाद का दंश झेल रहे 16 गांवों के ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। विवाद निपटाने के लिए शासन के आदेश पर लगाए जाने वाले पिलरों को बनाने का काम शुरू हो गया है। दोनों राज्यों की सीमा का चिन्हांकन कर 389 पिलर लगाए जाएंगे। इसके लिए ब्रिज के निकट पिलर बनाने का कार्य किया जा रहा है। यूपी और हरियाणा के किसानों का सीमा पर स्थित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। वर्ष 1974 से चल रहा यह विवाद इतना पेचीदा हो गया है कि अभी तक निस्तारण नहीं हो सका है। कई बार दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच खूनी संघर्ष हो चुका है। फायरिंग और आगजनी तक की घटनाएं हो चुकी है। फसल की बुआई और कटाई के दौरान दोनों राज्यों के सीमावर्ती गांवों के किसानों के बीच झगड़े आमबात हो गई है। गत तीन दिन पहले भी कैराना के मवी गांवों के ग्...