बक्सर, दिसम्बर 10 -- पेज तीन के लिए ------- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपी से शराब पीकर लौट रहे कार सवार तीन युवकों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। कार में बैठे दो युवक मौके से निकल भागे। टाउन थाना की पुलिस को बीते मंगलवार की रात सूचना मिली कि यूपी से शराब पीकर कुछ युवक कार से बक्सर की तरफ आ रहे हैं। गोलंबर चेक पोस्ट के पास रात करीब साढ़े नौ बजे भरौली की तरफ से आती एक कार दिखी। रोकने का इशारा देते ही कार में बैठे पांच युवक भागने लगे। किसी तरह तीन को पकड़ लिया गया, जबकि दो अंधेरे का लाभ उठा भाग निकले। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम-पता रवि राय पिता स्व विजय शंकर राय और वीरेंद्र सिंह पिता पिता मंदिल सिंह दोनों निवासी पांडेयपट्टी और मो अनीस अंसारी पिता अब्दुल गफ्फार निवासी नया बाजार बताया। कार की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा मिला। व...