लखनऊ, मार्च 27 -- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश असुरक्षित था, अराजकता का बोलबाला था। कानून व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती थी। आज प्रदेश से संगठित अपराधियों और माफिया का वर्चस्व खत्म हो चुका है। जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए। इनमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, महापौर सुषमा खर्कवाल और एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के आवंटन प्रमाण पत्र बांटे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.