लखनऊ, अगस्त 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग की निर्माण संस्था यूपी सिडको में सहायक अभियंता सहित विभिन्न 61 पदों पर भर्ती की जाएगी। सबसे ज्यादा सहायक अभियंता के 51 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं दो-दो लेखाधिकारी, आडिटर व वास्तुविद भी भर्ती किए जाएंगे। एक-एक विधि अधिकारी भी भर्ती किए जाएंगे। विभाग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेज दिया गया है। अब आयोग जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। समाज कल्याण निदेशक कुमार प्रशांत के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेज दिया गया है। फिलहाल इन पदों पर भर्ती होने के बाद यूपी सिडको में बड़ी संख्या में रिक्त पड़े पद भर जाएंगे। वहीं जूनियर इंजीनियरों के 57 और अकाउंटेंट के 20 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले से चल रही है। यह भर्ती उप्र अधीनस्थ स...