प्रयागराज, जनवरी 26 -- बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री द्वारा लिए गए इस्तीफे के फैसल को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सराहा। पीसीएस अफसर के इस्तीफे की खबर सुनकर शंकराचार्य ने कहा कि उन्होंने कितना परिश्रम किया होगा। उन्होंने पद छोड़ कर अपने आपको ऐसे सरकार से मुक्ति पा ली, जिसने शंकराचार्य का अपमान किया हो, छोटे-छोटे बटुकों का चोटी पकड़ कर खींचा हो, यूजीसी जैसे हिन्दू समाज को बांटने वाला कानून लाया हो। अलंकार ने प्रदेश सरकार के कारनामों से आहत होकर पद छोड़कर सरकार को चेतावनी देते हुए सीटी बजा दी है। अभी तक राजनीतिक पार्टियों की बात कही जा रही थी, अब एक सरकारी अधिकारी का इस्तीफा सरकार के इरादों पर करारा तमाचा है।शंकराचार्य से मिलने जा सकते हैं डिप्टी सीएम केशव मौनी अमावस्या के दिन स्नान से रोके जाने के खिलाफ अपने शिविर...