नई दिल्ली, मार्च 8 -- यूपी वॉरियर्स ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 18वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ नया इतिहास रच डाला। यूपी ने डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़े स्कोर खड़ा करने का कारनामा अंजाम दिया है। यूपी की खिलाड़ियों ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 225 रन जुटाए और दिल्ली कैपटिल्स (डीसी) का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। डीसी ने 2023 में आरसीबी के खिलाफ 223/2 का स्कोर बनाया था। इकाना में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल ने आरसीबी के सामने गदर काटा लेकिन एक रन से उनका दिल टूट गया। ओपनर वॉल ने ग्रेस हैरिस के साथ मिलकर यूपी वॉरियर्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। हैरिस आठवें ओवर में रनआउट हुईं। उन्होंने 22 गेंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.