लखनऊ, मार्च 5 -- मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महाकुंभ के सफल आयोजन ने साबित किया कि यूपी वैश्विक आयोजनों को प्रभावी ढंग से करने में सक्षम है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से होटल ताज में आयोजित वार्षिक सत्र-2025 में मनोज कुमार सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होने 'प्रदेश की परिवर्तनकारी सफलता: उत्तर प्रदेश भारत के विकास के इंजन के रूप में उभरती अर्थ व्यवस्था विषय पर अपने विचार रखे। साथ ही में उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पिछले सात से आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में बड़ा परिवर्तन आया है। यह रेवेन्यू सरप्लस राज्य के रूप में उभरा है। प्रदेश में एक सशक्त औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित हुआ है। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। इस प्रगति ने वैश्विक स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.