लखनऊ, दिसम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान अनुपूरक बजट पास कराने के साथ ही वंदे मातरम पर चर्चा होगी। यह सत्र काफी छोटा होगा, लेकिन हंगामें के आसार हैं। सपा ने सरकार को एसआईआर और कफ सिरप मामले में घेरने की रणनीति तैयार की है। वहीं, सरकार की ओर से विपक्षियों के सवालों का जवाब देने की हर स्तर पर तैयारी की गई है। विधानमंडल का शुक्रवार से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन मऊ घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद दो दिनों तक शनिवार व रविवार को अवकाश रहेगा और 22 दिसंबर को अनुपूरक बजट रखा जाएगा। अनुपूरक बजट के बाद इस पर चर्चा होगी और इसे पास कराया जाएगा। सपा ने विधानमंडल सत्र में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.