नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- दिल्ली विस्फोट कांड के 14वें दिन और अयोध्या में आयोजित होने वाले धर्म ध्वजा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर लुलु मॉल के बाथरूम में सोमवार को धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में चारबाग समेत शहर की प्रमुख इमरतों, यूपी विधान सभा एयरपोर्ट, चारबाग स्टेशन और स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई। लिखा था कि 24 घंटे के अंदर शहर में तबाही मचेगी। बचा सकते हो तो बचा लो। घटना की जानकारी लुलु माल प्रशासन ने पुलिस को दी। इसके बाद शहर भर की पुलिस सड़क पर उतरी। बम और डाग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पूरा शहर हाई अलर्ट कर दिया गया। अफसर चौकन्ने हो गए। एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे, एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस बल, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड के साथ विधानभवन, लोक भवन, मेट्रो स्टेशन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.