लखनऊ, दिसम्बर 22 -- -आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को नहीं होगी इलाज में दिक्कत, 1500 करोड़ का प्रावधान -चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए 423 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज संवरेंगे लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश के अनुपूरक बजट में योगी सरकार ने यूपी वासियों की सेहत का भी ध्यान रखा है। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के लिए 3500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। खासतौर से आयुष्मान कार्ड धारक प्रदेश के करोड़ों पात्र परिवारों के इलाज की चिंता की गई है। इसके लिए कुल 1500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के 300 करोड़ रुपये भी शामिल हैं जबकि चिकित्सा शिक्षा विभाग को मेडिकल कॉलेजों के लिए 423.80 करोड़ रुपये दिए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए भी प्रदेश सरकार ने खजाना ख...