लखनऊ, अप्रैल 24 -- लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे तीसरे और चौथे चरण की ओर बढ़ चला है। इन दोनों चरणों को मिलाकर 23 सीटें आती हैं। यही वे दोनों चरण हैं, जहां भाजपा ने पिछले चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मात्र दो सीटों पर जीत से समाजवादी पार्टी को संतोष करना पड़ा था। इन्हीं चरणों में सपा को अपने घर की सीटें भी गंवानी पड़ी थी। इसीलिए भाजपा के लिए जहां पुराना प्रदर्शन दोहराने, तो वहीं पर सपा पर भाजपा के विजय रथ को रोक कर अपने घर को वापस पाने की चुनौती है। घर की सीट हार गई सपा

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 सीटों के लिए मतदान होना है। इनमें से सपा मात्र दो सीट मैनपुरी और संभल ही जीत पाई थी। मैनपुरी से स्वयं मुलायम सिंह यादव और संभल में शफीकुर्रहमान बर्क चुनाव जीते थे। इस चुनाव में दोनों ही नहीं है। दोनों का निधन...