आगरा, मार्च 11 -- यूपी रूरल टूरिज्म प्रोजेक्ट के तहत कासगंज में पहला टूरिज्म विलेज बनाने पर काम शुरू हो गया है। टूरिज्म विलेज के रूप में थाना दरियाबगंज गांव को चयन किया गया है। गांव में प्रोजेक्ट की गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें टूरिस्ट को दिखाने के लिए गांव के सभी स्थानों को एक कड़ी में जोड़ा जा रहा है। यूपी रूरल टूरिज्म प्रोजेक्ट पर लखनऊ की टीम काम करने में लगी है। इस प्रोजेक्ट के केंद्र में गौखुर झील को भी रखा गया है। यूपी रूरल टूरिज्म प्रोजेक्ट लखनऊ की टीम ने पिछले महीनों थाना दरियाबगंज गांव को देखा था। इसके बाद इसकी रूपरेखा खींची गईं। गांव में अंदर और उसके करीब में प्राचीन एवं पर्यटकों को आकर्षित करने वाले स्थानों को प्रोजेक्ट में शामिल गया है, जिससे वहां पहुंचने वाले टूरिस्ट को ईको टूरिज्म के साथ प्राचीन इतिहास और धार्मिक महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.