लखनऊ, जनवरी 9 -- यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं। ऐसे में अब ऐसी 53 से अधिक सीटें जहां पर हार-जीत का अंतर 5000 से कम है, वहां सियासी समीकरण बदलना तय माना जा रहा है। अपने पाले में सीटें खींचने को अब राजनीतिक दलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। यूपी के वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 53 ऐसी सीटें थीं, जहां पर हार-जीत का अंतर 5000 से कम था। कांटें की टक्कर वाली इन सीटों में से 32 भाजपा व 21 सपा के खाते में आईं थीं। उदाहरण के तौर पर बाराबंकी की रामनगर विधानसभा सीट पर सपा के फरीद महफूज किदवई ने भाजपा के शरद कुमार अवस्थी को 261 वोटों से हराया था। अब एसआईआर की प्रक्रिया के बाद इस विधानसभा सीट पर 54435 वोट कट गए हैं। अगर आगे अब इस सीट पर फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता ...