अजित खरे, अप्रैल 16 -- घर- गृहस्थी के मामलों में महिलाएं बॉस की भूमिका में हैं। खास तौर पर जब घर का सामान खरीदने से लेकर रिश्तेदारों के यहां जाने तक की बात हो। इन मामलों में उन्हीं की बात घर के बाकी लोग मानते हैं। अच्छी बात है कि सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 90.5 प्रतिशत महिलाएं इस तरह के फैसले खुद ही करती हैं। घरेलू मामलों में महिलाओं की भागीदारी में अगर पूरे देश की तस्वीर देंखे तो यह आंकड़ा औसतन 88.70 प्रतिशत का है। यही नहीं अगर बात जमीन व मकान के मालिक होने की हो तो यूपी की 51 प्रतिशत महिलाएं अकेले या संयुक्त रूप से घर की मालकिन हैं यानी लिखा पढ़ी में घर की आधी या पूरी मालिक हैं। ग्रामीण महिलाओं के मुकाबले शहर की महिलाओं को घर चलाने में ज्यादा आजादी हैं। इस मामले में सबसे शीर्ष पर तीन राज्य नगालैंड, मिजोरम और पुडुचेरी आते हैं। भारत...