विशेष संवाददाता, फरवरी 4 -- पोस्टपेड मीटर लगे होने पर हर महीने बिजली का बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगने के बाद वे रीचार्ज नहीं करवा रहे हैं। प्रदेश में 80 प्रतिशत प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं का मीटर बैलेंस नेगेटिव हो गया है। इस दिक्कत पर पावर कॉरपोरेशन ने इस पर चिंता जताते हुए सभी बिजली कंपनियों के एमडी को ऐसे उपभोक्ताओं को अभियान चलाकर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। पावर कॉरपोरेशन पुराने पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदल रहा है। शुरुआती कुछ समय तो ये स्मार्ट मीटर भी पोस्टपेड मोड में चल रहे हैं, लेकिन बाद में इन्हें प्रीपेड कर दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 54.51 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 44.02 लाख यानी, लगभग 80 प्रतिशत के मीटर बैलेंस नेगेटिव चले गए हैं। नेगेटिव होने क...