मुख्य संवाददाता, सितम्बर 19 -- UP Teacher News: उत्तर प्रदेश के राजकीय हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक या प्रधानाध्यापिका और राजकीय इंटर कॉलेजों में उप प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत 66 शिक्षकों को साढ़े पांच महीने बाद नए सिरे से तैनाती दी गई है। शासन के विशेष सचिव उमेश चन्द्र ने 17 सितंबर को संशोधित पदस्थापन आदेश जारी करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव को निर्देशित किया है कि पदस्थापन संशोधन की कार्रवाई करते हुए शासन को सूचित करें। विशेष सचिव ने साफ किया है कि अपेक्षित विद्यालय में पद रिक्त न होने या समकक्ष पद न होने के कारण शेष शिक्षकों के पदस्थापन संशोधन की कार्रवाई नहीं हो सकी है। इन शिक्षकों की पदोन्नति के लिए चयन समिति की बैठक 11 दिसंबर 2024 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय लखनऊ में हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.