नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- यूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। 46 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। मिर्जापुर, सहारनपुर, मेरठ के कमिश्नर बदल दिए गए हैं। हाथरस, सीतापुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, कौशांबी, बलरामपुर, ललितपुर, श्रावस्ती, रामपुर के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को भी बदला गया है। बाल कृष्ण त्रिपाठी अभी तक मंडलायुक्त विन्ध्याचल थे, उन्हें सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। राजेश प्रकाश, महानिदेशक, मत्स्य, उत्तर प्रदेश, अब मंडलायुक्त, विन्ध्याचल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.