लखनऊ, जून 8 -- यूपी में 44 होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इतनी बड़ी संख्या में होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन जुलाई के अंत तक मांगे जा सकते हैं। वर्ष 2011 के बाद होने वाली यह होमगार्ड भर्ती सिपाही भर्ती परीक्षा की तर्ज पर होगी। इसमें भी मुख्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। हाईस्कूल पास होने के साथ उम्र 18 से 45 वर्ष का मानक रहेगा। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। भर्ती की नियमावली तैयार की जा चुकी है। माना जा रहा कि इस बार 15 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं। होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यालय के अफसरों के साथ बैठक भी कर ली है। कुछ बिन्दुओं पर सहमति के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक संशय यह है कि सभी 44000 पदों पर भर्ती एक साथ कराई जाए अथव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.