लखनऊ, जनवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग अवसंरचना के विस्तार में यूपी अपनी सशक्त भूमिका निभा रहा है। देश में कुल 29,151 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में 2,316 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। प्रदेश में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशनों में 540 फास्ट चार्जर व 1,776 स्लो चार्जर हैं। याहवी ग्रुप की ओर से मथुरा और वृंदावन में ट्रकों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये गए हैं। लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज व आगरा समेत अन्य बड़े शहरों में ईवी चार्जिंग सुविधाएं बढ़ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.