नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश के कई जिलों की सूरत बदलने जा रही है। जिलों में सड़कें बनेगी, सड़कों का चौड़ीकरण होगा। मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके साथ पुल बनेंगे। बाइपास का निर्माण भी होगा। योगी सरकार ने मंजूरी दे दी है। शासन की व्यय वित्त समिति ने लोक निर्माण विभाग की 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं पर अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शासन को 22 हजार करोड़ रुपये की कार्ययोजनाएं भेजी गई हैं, जिनकी इसी तरह चरणवार स्वीकृति होगी। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वीकृत परियोजनाओं में सड़कों का निर्माण, उनका चौड़ीकरण, बाईपास और पुल शामिल हैं। स्वीकृत परियोजनाओं में लखनऊ में हजरतगंज से जियामऊ होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक विशेष मरम्मत काम श...