नई दिल्ली, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश में होली और रमजान के जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने की वजह से हाई अलर्ट कर दिया गया है। प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल सम्भल, शाहजहांपुर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ व अन्य स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य स्थानों पर निकलने वाले होली के जुलूसों के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहेगा। सादे कपड़ों में भी एटीएस और एसटीएफ के कमाण्डो तैनात रहेंगे। इसके साथ ही जुमे की नमाज के समय भी चौकसी बढ़ी रहेगी। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार व एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बुधवार को सभी पुलिस कप्तानों व पुलिस कमिश्नरों को कई निर्देश दिए और उनकी जिलों की कानून-व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। एडीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि सभी को संवेदनशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.