झांसी, अप्रैल 26 -- झांसी के एरच थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना सामने आई है। शनिवार गांव डिकौली में बेतवा नदी में नौका-विहार के दौरान सेल्फी लेते संतुलन बिगड़ने से कश्ती पलट गई। जिसमें नाव सवार पांच लोग पानी में डूब गए। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर तीन को बाहर निकाला गया। जबकि पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कस्बा एरच में रिश्तेदारी में बच्चे का जन्मदिन पार्टी में शामिल होने कुछ लोग आए हुए थे। शनिवार सुबह समारोह के बाद राकेश कुशवाहा (40) अपने बेटे अंशुल (18) सहित अन्य पांच रिश्तेदारों के साथ डिकौली घाट के पास नहाने गए थे। इसी बीच सभी लोग स्टीमर से नौका विहार करने लगे। कुछ लोग उतरे तो कुछ सेल्फी लेने लगे। जिससे कश्ती का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, नाव पलट गई। जिससे पांचो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.