लखनऊ, अक्टूबर 7 -- यूपी की योगी सरकार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए बड़ा अभियान चला रही है। इसके तहत गाड़ियों की काली फिल्म हटाने के साथ ही स्टंटबाजी पर लगाम की कवायद हो रही है। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक साढ़े आठ लाख से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। 263 स्टंटबाजों और 450 ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर 1,93,829 वाहनों का चालान किया गया है, जबकि 3,654 वाहनों को सीज भी किया गया है। कुल 251 पंजीकृत अभियोगों के साथ-साथ 450 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके अलावा स्टंटबाजों के लिखाफ भी कड़ी कार्रवाई की गयी। इस दौरान 55,832 स्थानों की 21,324 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 5,26,184 वाहनो...