लखनऊ, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश में शिक्षा को लेकर एक बड़ा और राहत भरा फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया को और सरल बनाते हुए नियमों में अहम बदलाव किया है। अब सरकारी और गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में RTE कोटे के तहत दाखिले के लिए बच्चे का आधार कार्ड अनिवार्य नहीं रहेगा। इस फैसले से उन हजारों परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जो केवल दस्तावेजों की कमी के कारण अब तक अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला नहीं करा पा रहे थे।क्या बदला है नया नियम संशोधित व्यवस्था के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने RTE अधिनियम के अंतर्गत दाखिले की प्रक्रिया को दोबारा संरचित किया है। पहले ऑनलाइन आवेदन के समय बच्चे के साथ-साथ माता-पिता दोनों के आधार कार्ड अनिवार्य होते थे। कई गरीब और वंचित परिवारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.