लखनऊ, जनवरी 6 -- यूपी में पिछले दिनों जीएसटी की डिप्टी कमिश्रर प्रभा भंडारी को 70 लाख की रिश्वत लेने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सीबीआई ने दो और रिश्वतखोरों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने मंगलवार को बस्ती यूपी ग्रामीण बैंक की मखौड़ाधाम शाखा में एक दुकानदार से रिश्वत लेते हुए मैनेजर नवीन सिंह कुलदीप और कर्मचारी अनिल कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत ऋण लिया था। इसकी दूसरी किश्त देने के नाम पर उससे 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। पांवड़ गांव में रहने वाले सचिन मौर्या ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उसकी दुकान बेरता चौराहा है। अपना व्यापार बढ़ाने के लिए उसने यूपी ग्रामीण बैंक में पांच लाख रुपये ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। पहली किश्त उसे दो लाख 72 हजार रुपये मिल गए थे। शेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.