नई दिल्ली, जून 30 -- यूपी के कानपुर देहात में सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है। डायल-112 में तैनात सिपाही पर महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अकबरपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही ने रेप के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। डायल -112 में कार्यरत भदोही जिले की एक महिला सिपाही अकबरपुर में रहती है। उसके साथ में 2018 बैच का सिपाही विकास यादव भी डायल-112 में कार्यरत है। महिला सिपाही ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी डे शिफ्ट में ड्यूटी है, जबकि विकास यादव नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता है। आरोप है कि ड्यूटी चेंज करते समय सिपाही विकास उसके साथ अक्सर अश्लील कमेंट करता था और बुरी नीयत से टच करता था। गत दिवस विका...