नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- अलीगढ़ में सांड के हमले ने शहर में दहशत फैला दी है। दो अलग-अलग घटनाओं में सांड ने राह चलते लोगों पर हमला कर दिया। इसके दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। ये घटनाएं क्वार्सी क्षेत्र के नगला तिकोना, मान सरोवर और गांधीपार्क क्षेत्र के डोरी नगर में हुईं। हमले इतने भयावह थे कि स्थानीय लोग सहम गए। एक हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें सांड एक युवक को उठाकर कई मीटर दूर फेंक देता है। पहली घटना नगला तिकोना में हुई, जहां सांड ने अचानक राहगीरों पर हमला कर दिया। इसके बाद दूसरी घटना डोरी नगर में सामने आई। यहां सांड ने एक युवक को उठाकर पटक दिया। दोनों घटनाओं में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्ट...