मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 27 -- राजकीय हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक, इंटर कॉलेजों में उपप्रधानाचार्य समेत समकक्ष पदों पर कार्यरत शिक्षकों का अफसर बनने का सपना जल्द पूरा होगा। शासन ने अधीनस्थ राजपत्रित से राजपत्रित (समूह ख) के पदों (बेसिक शिक्षा अधिकारी व समकक्ष) पर पदोन्नति की कार्यवाही तेज कर दी है। शासन के विशेष सचिव (माध्यमिक शिक्षा) उमेश चन्द्र ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार को 24 अक्तूबर को पत्र लिखकर चयन समिति की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह 'ख' उच्चतर के 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति से चयन का नियम है। पदोन्नति में पहले पुरुष संवर्ग, महिला संवर्ग व खंड शिक्षाधिकारियों का कोटा क्रमश: 61, 22 व 17 प्रतिशत था। इसी साल संशोधित नियमावली के अनुसार पुरुष संवर्ग, महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.