नई दिल्ली, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक पोस्ट में लिखा है कि यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय है। वहीं अखिलेश के चाचा शिवपाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 'कागजी' बजट मुबारक हो! यूपी की जनता को एक बार फिर "सपनों का अमृत" पिलाया गया है। विकास केवल विज्ञापनों में दौड़ रहा है और हकीकत की सड़कों पर गड्ढे आज भी अपनी गिनती का इंतजार कर रहे हैं। बेरोजगारों की डिग्रियां अलमारी में है और सरकार का डेटा फाइलों में मुस्कुरा रही है। बजट से पहले ही जनता का हिसाब साफ है - रोजगार शून्य है, किसान कर्ज़ में है, नौजवान निराश है। अब 'जुमलों का बजट' नहीं चलेग...