उझानी, दिसम्बर 27 -- यूपी के बदायूं में जंगली सूअर पकड़ने की टीम पर जानवर हमला बोल दिया। रेस्क्यू के दौरान जंगली सूअर द्वारा बोले गए हमले में वन दरोगा शुभम प्रताप बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बतादें कि उझानी क्षेत्र के कई गांवों में जंगली सूअर ने आतंक फैला रखा था। आए दिन खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। भाकियू टिकैत गुट के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने खेतिहार इलाके में जंगली सुअरों को देखकर वन विभाग के अधिकारियों से उन्हें पकड़ने की शिकायत की थी। रेंजर ने सूअर पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को सिरसौली भेज दिया। गांव में वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर का पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया उसी दौरान जंगली सुअर ने अचानक वन दरोगा शिवम प्रताप सिंह पर हमला कर दिया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.