लखनऊ, जनवरी 31 -- सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए प्रदेशवासियों में खासा उत्साह है। यूपी में अब तक 3.57 लाख सोलर रूफटॉप स्थापित हो चुके हैं। इनसे हर दिन तकरीबन 50 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। यूपीनेडा से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम सूर्यघर योजना में अब तक देश भर से 58.36 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं, जिनमें से 10.94 लाख यूपी से हैं। प्रदेश में लगे 3,57,879 रूफटॉप सोलर पैनलों से कुल उत्पादन क्षमता 1,227.05 मेगावॉट पहुंच गई है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को अब तक 2,440.62 करोड़ की केंद्रीय सब्सिडी और लगभग 600 करोड़ की राज्य सब्सिडी दी जा चुकी है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 60 से 90 प्रतिशत तक की कमी आई है। उपभोक्ताओं को औसतन 1,500 से 3,000 प्रति माह तक की बचत हो रही है। इससे हर साल लगभग 13 से 15 लाख टन कार्बन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.