मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- उत्तर पश्चिम रेलवे के कानौता-खातीपुरा रेल खंड में सब-वे के निर्माण कार्य के चलते काठगोदाम एवं रामनगर से 31 मई को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एवं 25014 रामनगर-मुरादाबाद रानीखेत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी- रिंगस-फुलेरा के रास्ते चलाई जायेगी।उधर, जैसलमेर एवं मुरादाबाद से 1 जून को चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एवं 25013 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी के स्थान पर जोधपुर डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। यह जानकारी एनईआर गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह दी। कानपुर रेल खंड में विभागीय ब्रिज मरम्मत के कारण ट्रेनों के डायवर्जन और निरस्तीकरण से मंडल के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ और कानपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.