नई दिल्ली, जनवरी 12 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यूपी में एआई मिशन लागू करने का ऐलान किया। 'एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस' का उद्घाटन करते हुए योगी ने कहा कि एआई मिशन से तीन वर्षों में चरणबद्ध रूप से लगभग 2000 करोड़ के कार्यक्रम लागू होंगे। यूपी स्वास्थ्य सेवाओं में एआई प्रयोग में अग्रणी होगा। यहां 62, एआई डाटा लैब (कुल 65) बनेंगी, जो छोटे शहरों में स्थापित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई शासन को प्रतिक्रियात्मक (रिएक्टिव) से सक्रियात्मक (प्रोएक्टिव) बना रहा है। तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है , नीति नवाचार से संचालित होती है और शासन जब विश्वास पर आधारित होता है, तभी विकास समावेशी बनता है और भविष्य सुरक्षित होता है। स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के प्रयोग से स्वास्थ्य नीतियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। एआई से महामारियों,...