शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र से रविवार सुबह नदी किनारे मिट्टी के नीचे दबाई गई एक सप्ताह की बच्ची की हल्की-सी कराह ने न सिर्फ उसकी जिंदगी बचाई बल्कि समाज के सामने इंसानियत का काला चेहरा भी उजागर कर दिया। जैतीपुर के गौहावर गांव का बबलू रविवार सुबह टहलते हुए भुड़िया जाने वाले रास्ते पर निकला ही था कि कानों में मासूम की रोने की आवाज़ सुनाई पड़ी। संदेह हुआ तो वे आवाज की दिशा में बढ़े और जो दृश्य सामने था, वह दिल को छलनी करने वाला था। मिट्टी से एक नन्हा हाथ बाहर झांक रहा था। उस हाथ में गहरे जख्म थे और हाथ का पंजा जंगली जानवरों ने नोच लिया था। बबलू ने तुरंत ग्रामीणों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई इतेश तोमर ने मासूम को मिट्टी से बाहर निकाला। बच्ची की सांसें चल रही थीं लेकिन वह बेहद कमजोर दिख रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.