रायबरेली, दिसम्बर 20 -- यूपी के रायबरेली के एक गांव में महिला बीएलओ को घर में खाना बनाते समय उसके प्रेमी ने बांके से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय महिला के बच्चे स्कूल गए थे। उसके पति पुणे में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव की रहने वाली महिला बीएलओ सीमा पासवान (36) पत्नी राजेन्द्र कुमार का गांव के ही रहने वाले रामसुमेर (38) पुत्र रघुनाथ के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे युवक का महिला बीएलओ के घर भी आना-जाना था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे महिला बीएलओ घर पर खाना बना रही थी। महिला का पति पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और बच्चे स्कूल गए थे। इसी बीच...