कानपुर देहात, नवम्बर 2 -- कानपुर देहात से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही रविवार सुबह पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पत्नी तो दुनिया छोड़कर चली गई, लेकिन पति अस्पताल में जिंदगी मौत से लड़ रहा है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टर्माटम के लिए भेजा है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने गांव की पिंकी से प्रेम विवाह किया था। दीपावली के बाद भैया दूज के दिन अट्ठाइस वर्षीय पिंकी देवी छत से गिरकर घायल हो गई थी। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। शनिवार रात में पिंकी की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की सुबह जानकारी होते ही महेंद्र कुम...