लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिर्फ़ गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ या कानपुर ही नहीं सच में देखा जाए तो भाजपा राज में पूरे उत्तर प्रदेश में भू-माफ़ियाओं के कई 'कमिश्नरेट बन गये हैं। धर्मार्थ भूमि हो या तालाब इन पर भाजपा संरक्षित, प्रायोजित और पोषित स्थायी भू-माफ़िया सक्रिय हैं, वहीं अवैध खनन या जंगलों की कटाई में अस्थायी भू-माफ़िया दिनदहाड़े ग़ैरक़ानूनी काम कर रहे हैं। 'भारतीय ज़मीन पार्टी के राज में ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ों का रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भू-माफिया पार्टी है। जमीनों का भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के लोग जगह-जगह जमीनों की खरीद-फरोख्त और कब्जा करने में लगे हुए हैं। अधिकारियों से मिलीभगत कर भाजपा के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.