नई दिल्ली, अगस्त 25 -- यूपी के बुलंदशह में अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गांव घटाल के निकट तेज रफ्तार कटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली सवार 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 42 लोग घायल हो गए। जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर करीब 60 श्रद्धालु राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में जहारवीर बाबा के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रविवार देर रात रास्ते में अरनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गांव घटाल के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली सवार सभी श्रद्धालु हो गए। घायलों को आनन फानन में जटिया अस्पताल, कैलाश अस्पताल और अरनिया के मुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चांदनी(12) पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.