मैनुपुरी, अगस्त 1 -- यूपी के मैनपुरी में शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से कार सवार पति, पत्नी, दो बेटियों और पति के बहन की मौत हुई है। कार में छह लोग सवार थे। केवल 11 साल की एक बच्ची की जान बची है। हालांकि उसकी हालत भी गंभीर है। हादसा बेवर के ग्राम नगला ताल के पास हुआ। पूरा परिवार जन्मदिन की पार्टी मना कर आगरा से लौट रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे और राहत कार्य तेज कराया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी ने भी हादसे पर शोक जताया है। बताया जाता है कि कार सवार परिवार आगरा के भावना टावर में रहने वाले सेतु निगम से रिटायर इंद्रपाल सिंह के जन्मदिन मनाने आया था। इंद्रपाल की पोती का बर्...