बदायूं, अक्टूबर 22 -- यूपी के बदायूं में भाजपा मंडल अध्यक्ष से हुई मारपीट में पुलिस की लापरवाही पर सामने आई है। एसएसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चाकू बरामद किया है। वहीं जानलेवा हमले में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष का इलाज जिला अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के डीएम रोड स्थित संतोष सिंह तिराहे की है। मंगलवार रात भाजपा मंडल अध्यक्ष पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर युवकों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर एसएसपी ने दरोगा सहित तीन पुलिस कर्...