लखनऊ- विशेष संवाददाता, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शहरों में भवन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। भवन स्वामी अब अपने बेसमेंट में शौचालय तो बना ही सकेंगे। इसके साथ ही इसमें व्यवसायिक व कार्यालय भी बना सकेंगे। इसके लिए प्रभावी भवन निर्माण एवं विकास उपविधि में इसकी व्यवस्था कर दी गई है। अभी तक बेसमेंट में केवल पार्किंग बनाने की ही इजाजत थी। ऐसा नहीं करने पर बेसमेंट सील कर दिया जाता था। प्रमुख सचिव आवास पी. गुरुप्रसाद ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए विकास प्राधिकरणों को निर्देश भेज दिया है। अभी तक बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाती है, इसके अलावा दूसरे इस्तेमाल पर विकास प्राधिकरणों द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया जाता था। शहरों में आमतौर पर लोग भवन के बेसमेंट को पार्किंग के साथ ही व्यवसायिक और कार्यालय के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.