प्रयागराज, फरवरी 10 -- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की तैनाती की है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल की ओर से जारी सूची के अनुसार भाजपा महानगर में उत्तरी विधानसभा के लिए क्षेत्र उपाध्यक्ष सुल्तानपुर के संतबक्श चुन्नू को प्रभारी बनाया गया है। दक्षिणी में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गंगापार के सुरेश मौर्य और पश्चिमी में कौशाम्बी की निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिता त्रिपाठी प्रभार संभालेंगी। गंगापार की फाफामऊ विधानसभा सीट का प्रभारी क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य कौशाम्बी के प्रशांत केशरी, सोरांव में प्रतापगढ़ के पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार चौरसिया, फूलपुर में भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिल पाठक, प्रतापपुर में किसान मोर्चा के क्षेत्र मंत्री इन्द्रकुमार सिंह जबकि हंडिया में मीरजापुर युवा मोर्...