संवाददाता, जुलाई 30 -- Murder in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की नृशंस हत्या कर दी गई है। 55 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्त का बेटा पानी की टंकी का ऑपरेटर है। बीती रात बेटे के कहीं बाहर जाने के चलते सुरेंद्र चंद्र गुप्त टंकी पर सोने गए थे। देर रात किसी ने उनपर हमला कर दिया। सिर कुचलकर बेहद निर्मम तरीके से सरेंद्र चंद्र गुप्त की हत्या कर दी गई। हमलावर ने उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से भी हमला किया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मामला बदायूं के बिनावर इलाके के विजनगला गांव का है। बताया जा रहा है कि सुरेश चंद्र गुप्त का बेटा कहीं बाहर गया था। बेटा, जब भी गांव में होता तो आमतौर पर वहीं टंकी पर रुकता था और वहां की देखरेख करता था। लेकिन बेटे की गैरमौजूदगी में सुरेश टंकी पर सोने गए थे। वह भाजपा से जुड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.