नई दिल्ली, मई 27 -- यूपी में पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण को लेकर 29 मई से आयोजित बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार फिलहाल टल गया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने इसका ऐलान किया। संघर्ष समिति ने बताया कि निजीकरण का टेंडर अब तक न निकलने की वजह से कार्य बहिष्कार टालने का फैसला लिया गया है। हालांकि संघर्ष समिति ने फैसला लिया है कि गुरुवार से पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन का पूर्ण रूप से असहयोग होगा। इसके साथ ही संगठन कॉरपोरेशन को चेतावनी दी है कि अगर निजीकरण का नोटिस निकलता है तो प्रदेश भर के बिजली कर्मचारी बिना कोई नोटिस दिए उसी समय सीधी कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की होगी। नेशनल कोऑडिर्नेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लॉइज एण्ड इंजीनियर्स ने निजीकरण के विरोध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.