हिन्दुस्तान टीम, अगस्त 31 -- यूपी के बलिया के बैरिया तहसील के चक्की नौरंगा में गंगा का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस गांव के करीब 18 मकान 24 घंटे के अंदर नदी में विलीन हो गए। कटान तेज होने से लोगों में दहशत है और वे गंगा मईया से रक्षा की गुहार लगा रहे हैं। गंगा नदी पार बसे नौरंगा गांव में कुछ साल पहले कटान शुरू हुआ। खेतों और रास्तों को निगलती हुई नदी इस साल आबादी तक पहुंच गयी। सावन की शुरुआत होने के बाद कटान तेजी से होने लगी। इसका नतीजा यह हुआ कि हर दिन लोगों के घर नदी में समाहित होने लगे। एक माह में लगभग 56 कच्चे-पक्के मकान नदी में बह चुके हैं। कुछ दिनों पहले नदी में उफान आया तो कटान की रफ्तार भी तेज हो गई। हालांकि जलस्तर कम होने पर कुछ दिनों तक यह सिलसिला चलने के बाद थम गया। इसी बीच नदी का पानी बढ़ते ही कटान ने भी रफ्तार पकड़ लिया। इ...