लखनऊ, जनवरी 15 -- यूपी की योगी सरकार ने ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों का आंकड़ा कम करने के लिए सख्ती करने को कहा है। ऐसे में दो पहिया वाहन यानी बाइक और स्कूटी पर पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। चालक या पीछे बैठने वालों के हेलमेट न लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट न लगाने पर एक हजार का जुर्माना और वाहन चालक का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। इसके साथ ही दो पहिया वाहन डीलरों को अब बाइक-स्कूटी खरीदने वालों को दो हेलमेट (चालक व सहचालक के लिए) देना जरूरी होगा। आईसीआई मार्का दोनों हेलमेट की कीमत वाहन खरीदने वाले को ही देना होगा। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बुधवार को इस संबंध में प्रदेश के सभी डीलरों को निर्देश भेज दिए हैं। इससे पहले प्रदेश में डीलरों को एक हेलमेट न खरीदने पर वाहन की बिक्री न करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.