लखनऊ, जुलाई 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी ने बुधवार को पौधरोपण का नया कीर्तिमान बनाया। प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या था। मगर शाम 6 बजे तक यह आंकड़ा 37.09 करोड़ को पार कर चुका था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम 2.0 महा अभियान-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने के आह्वान के तहत पौधरोपण किया गया है। इसमें 26 विभागों सहित जनभागीदारी भी शामिल थी। पौधरोपण के मामले में प्रदेश के खाते में बुधवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस महा अभियान के लिए महीनों पहले से सभी विभाग तैयारी में लगे थे। नोडल विभाग होने के नाते मुख्य जिम्मेदारी वन विभाग की थी। प्रदेश क...