लखनऊ, मई 13 -- किसानों की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको ने उत्तर प्रदेश के अपने दो कारखानों में नैनो तरल डीएपी का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इफको के प्रबंध निदेशक डॉक्टर उदय शंकर अवस्थी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इफको के आंवला (बरेली) और फूलपुर (प्रयागराज) प्लांट प्रतिदिन 2-2 लाख नैनो लिक्विड डीएपी के बोतल पैक करने की क्षमता से लैस हैं। 500 एमएल की एक बोतल के बदले पहले किसानों को एक बोरी डीएपी खरीदना होता था जिसका दाम तो ज्यादा था ही, उसे बाजार से खेत तक ले जाना भी एक अलग खर्च था। एमडी यूएस अवस्थी ने कहा है कि इन दो प्लांट में उत्पादन चालू होने के बाद इफको की प्रतिदिन उत्पादन क्षमता बढ़कर 9.50 लाख बोतल हो गई है। उत्पादन में इस वृद्धि से देश में नैनो डीएपी लिक्विड की आपूर्ति बढ़ेगी और यह हमारे किसानों को आसानी से उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.