लखनऊ, जनवरी 23 -- यूपी में पड़ रही सर्दी के बीच शुक्रवार की शाम को अचानक से मौसम बदल गया। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर हवा का निम्नदाब क्षेत्र बन गया है। इसके असर से यूपी के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को व्यापक वर्षा हुई। सबसे अधिक 31.2 मिलीमीटर वर्षा मुजफ्फरनगर में दर्ज की गई। मेरठ में 10.5 डिग्री अधिकतम तापमान नीचे आ गया। गुरुवार को जो 25.5 था, वह शुक्रवार को 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने 35 जिलों में चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार मुजफ्फरनगर में दिन का तापमान गिरकर 14.8 डिग्री पर आ गया। मेरठ में 15.4 और मुरादाबाद में 13.0 मिलीमीटर बारिश हुई। नजीबाबाद में 7.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री नीचे चला गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.