लखनऊ, फरवरी 2 -- यूपी में एक से लेकर 19 साल तक के बच्चों को लेकर बड़ा अभियान चलने जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर से लेकर गांव-गांव भी पहुंचेगी। सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को इस अभियान का माध्यम बनाया गया है। दरअसल राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित होगा। इस अवसर पर बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजाल दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे इस दिन दवा सेवन से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड के अंतर्गत दवा दी जाएगी। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डा. सतीश कुमार गौतम ने बताया कि प्रदेश में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 9.8 करोड़ बच्चों को कृमि मुक्ति दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बच्...